चंदवारा: बेंदी पंचायत के झुमकगाढा गांव में आदिम जनजाति मुंडा परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
चंदवारा प्रखंड के बेंदी पंचायत स्थित झुमकगाढा गांव में रहने वाले आदिम जनजाति मुंडा परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। करीब 35 से 40 परिवारों का गुरुवार 12 बजे कहना है कि वे वर्ष 2002 से यहां रह रहे हैं, लेकिन आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया।