रामगढ़ चौक: SDM के आदेश पर दंडाधिकारी व पुलिस बल पहुंची झिनौरा गांव,अतिक्रमण के विरुद्ध गरजा बुलडोजर
झिनौरा में अंचल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। गोपनीय शाखा से जारी निर्देश के आलोक में बुधवार 3 बजे भारी पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण के विरुद्ध बुलडोजर गरजा। अंचलाधिकारी लखीसराय को शिकायत मिली कि गैरमजरुआ आम भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है।शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।