रॉबर्ट्सगंज: बाल संरक्षण एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा वित्तीय वर्ष मे 20 नाबालिग बालिकाओ को वधू बनने से बचाया गया
विकास भवन स्थित बाल संरक्षण विभाग ने वर्तमान वित्त वर्ष में कुल 20 बाल विवाह रोके हैं,जानकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के ओआरडब्लू शेषमणि दुबे ने दी,सोनभद्र जिले में अशिक्षा और जागरूकता के अभाव में आदिवासी और सुदूरवर्ती क्षेत्रो में बड़ी संख्या में बाल विवाह संपन्न होते हैं। जिला बाल संरक्षण इकाई,और बाल कल्याण समिति के प्रयासों से इन्हें रोका जाता है।