शाहपुर: शाहपुर सहित घोड़ाडोंगरी विधानसभा के 161 मतदाताओं को मतदान दल ने घर-घर पहुंचकर करवाया मतदान
Shahpur, Betul | Apr 29, 2024 शाहपुर सहित घोड़ाडोंगरी विधानसभा के 161मतदाताओं को मतदान दल ने सोमवार को घर-घर पहुंचकर मतदान करवाया। शाहपुर एसडीएम डॉक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि बैतूल लोकसभा चुनाव के घोड़ाडोंगरी विधानसभा में होम वोटिंग की प्रक्रिया की गई।18 मतदान दल ने घर घर पहुंचकर शाहपुर सहित घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के 85 साल से अधिक एवं दिव्यांग 161 मतदाताओ को मतदान करवाया।