सिवनी: सिवनी हत्याकांड का चौथा और अंतिम आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता
Seoni, Seoni | Jul 9, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित अनुराग डहेरिया हत्याकांड के फरार चौथे और अंतिम आरोपी ऋषि रावत को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई सतीश तिवारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।