टंडवा थाना क्षेत्र के खधैया गांव निवासी रामजतन महतो की मौत शिवपुर रेलवे साइडिंग मे कार्य करने के दौरान हो गई। घटना के बाद कंपनी के लोगों ने मृतक के शव को निजी वाहन से उसके घर भिजवाया गया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं परिवार वालों ने कंपनी के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है। दरअसल मृतक रामजतन महतो आम्रपाली परियोजना में कोयले के ट्रांसप