नूह: लहरवाडी गांव में एक महिला को आग के हवाले किया, लोगों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की
मौके पर मौजूद आरिफ, इकराम, कैस और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन पहले मुबीना ने खुद आग लगाई थी। हम घर के पास में ही मौजूद थे। तभी हमें आवाज आई हम मौके पर पहुंच गए। उस महिला को अस्पताल में भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि इनका भाई भाई का मसला चल रहा है। उसी बात को लेकर इस महिला ने खुद आग लगाई है।