शामली: मालेंडी गांव में लोहे का गेट गिरने से छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Shamli, Shamli | May 26, 2026 शामली जिले के आदर्शमंडीथाना क्षेत्र के गांव मालेंडी में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस नामक छात्र गली से गुजर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में लगा लोहे का भारी गेट छात्र के उपर गिर गया, जिस कारण छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।