मथुरा: वृंदावन में परिक्रमा मार्ग की बदहाली के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन, दंडवती परिक्रमा कर प्रशासन को घेरा
वृंदावन में इस समय देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन, आस्था के इस सबसे बड़े केंद्र यानी वृंदावन परिक्रमा मार्ग की बदहाली ने अब स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़का दिया है। मंगलवार को अटल्ला चुंगी के पास परिक्रमा मार्ग में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद गोस्वामी ने प्रशासन को घेरा