पिछोर की मातृभूमि जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय स्वामी विवेकानंद जन्म उत्सव कार्यक्रम का समापन सोमवार दोपहर लगभग 2:00 हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत टेकरी सरकार गौशाला प्रांगण में मां शबरी गौ वाटिका के विधिवत लोकार्पण से हुई।