मेरठ: मेरठ की CCS यूनिवर्सिटी परिसर में निकला अजगर, मजदूरों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Meerut, Meerut | Jul 4, 2026 मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET) परिसर में शुक्रवार को एक विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर वहां काम कर रहे मजदूर काम छोड़कर दूर भाग गए। सूचना मिलने पर छात्र नेता विनीत चपराना वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।