पिपरिया: पिपरिया पुलिस ने डीह पिपरिया गांव में एक किराना दुकान से 232 ग्राम गांजा जब्त किया, दुकानदार गिरफ्तार
पिपरिया पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार अपराह्न 10:30 बजे कार्रवाई करते हुए डीह पिपरिया गांव में एक किराना दुकान से 232 ग्राम गांजा जब्त किया है. पुलिस ने मामले में डीह पिपरिया गांव के रहने वाले रामबहादुर यादव के पुत्र दुकानदार रामसुंदर यादव को गिरफ्तार किया. अंचलाधिकारी परवीन कुमार अनुरंजन की उपस्थिति में कार्रवाई हुई.