जगदीशपुर: जगदीशपुर प्रखंड में बिजली चोरी में पांच पर जगदीशपुर थाने में एफआईआर दर्ज
बिजली एसडीओ नवीन कुमार ने छापेमारी कर पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जिसमें हरनही निवासी भोला सिंह पर 11835, सियाराम सिंह पर 22841, भिखारी सिंह पर 8278, संजय सिंह पर 121944 और त्रिलोकी सिंह की पत्नी फुरेशरा देवी पर 4888 रूपया जुर्माना किया गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।