फिरोज़ाबाद: छिनैती का खुलासा: जलेसर रोड से तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, ₹90,200 नकद और पल्सर बाइक बरामद
थाना उत्तर पुलिस ने जलेसर रोड पर हुई छिनैती की घटना का शनिवार दोपहर एक बजे करीब खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए कुल ₹90,200 नकद तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।