जिला कांग्रेस कमेटी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की सीमा अवधि बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मौजूदा समय-सीमा बेहद कम है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के मतदाता सूची से छूट जाने की आशंका बढ़ गई है।जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता से SIR में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।