दातागंज: उसहैत थाना क्षेत्र खजुरा पुख्ता के पास गंगा में पांच बच्चे डूबे, एक की मौत और दो लापता, तलाश जारी
रविवार शाम 5 बजे के लगभग उसहैत थाना क्षेत्र खजुरा पुख्ता के पास गंगा में नहाने गए पांच बच्चे डूब गए। एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जिसका शव तलाश कर लिया गया है। दो बच्चे अभी भी लापता है। तलाश जारी है। बताया का रहा है कि पिंटू,सिंकू,और केशव पुत्रगण जमादार, अखिलेश पुत्र संतोष, विकास पुत्र वीरेश एक साथ मिलकर गंगा में नहाने चले गए। जहां अखिलेश की मौत हो गई।