गुरारू: गुरारू में सहयोग सह जनकल्याण शिविर में समस्याओं की सुनवाई, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा
Guraru, Gaya | Jun 17, 2026 प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को सहयोग सह जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे और आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में भूमि, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, नल-जल सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन आए।