हरदोई: मोना गांव में संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला किसान का शव,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,जांच पड़ताल में जुटी
Hardoi, Hardoi | Jul 6, 2024 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के मोना में संदिग्ध हालात में एक किसान का शव खेत में पड़ा पाया गया।ग्रामीणों ने खेत में शव को पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक मोना गांव निवासी ओम प्रकाश खेती किसानी का काम करते थे।