उंटारी रोड: मालगाड़ी की चपेट में आए अज्ञात व्यक्ति की हुई पहचान, पैकेट में मिले नंबर से खुला राज,करकटा-उंटारी रेलवे स्टेशन के बीच
करकटा-उंटारी रोड रेलवे स्टेशन के बीच बाकी नदी के समीप शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से मृत अज्ञात व्यक्ति की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान रंजीत राम उर्फ रंजीत चंद्रवंशी (41 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मझिआंव खुर्द वार्ड संख्या-3, जिला गढ़वा के निवासी थे। उनके पिता का नाम भूगु राम बताया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद उंटारी रोड थाना पुल