शिवपुरी जिले के कोलारस निवासी अंगूरी बाई जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज पूर्व उसकी बेटी भाईदूज पर टीका करने अपने 7 वर्षीय बेटे लक्ष्य के साथ आई हुई थी। जहां उसके नाती लक्ष्य ने पटाखों से बारुद निकालकर कागज पर रखकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।