हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पारा 43 डिग्री पार, 2 दिन हीटवेव का अलर्ट, आगामी दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे दिनभर तेज धूप पर गर्म हवाओं ने नागरिकों को परेशान किया। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही भी ना के बराबर रही। आगामी दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी होगी 25 और 26 अप्रैल को जिले में हिटवेव चलने की संभावना है।