पालकोट प्रखंड क्षेत्र के बंगरू हरजोड़ा के समीप में मंगलवार को अनियंत्रित होकर एक गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया।जिसमें दबकर चालक नालंदा बिहार के रहने वाले अजय कुमार सिंह 40 वर्षीय की मौत हो गई। जबकि उप चालक कुणाल कुमार 23 वर्षीय सुरक्षित है उसे मामूली सी खरोच भी नही आया।घटना की सूचना मिलने पर पालकोट के पुलिस एसआई देवनाथ महतो पहुंच शव को कब्जे में लिया