वारिसलीगंज विधायक अनिता कुमारी का एक देशभक्ति गीत गाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गणतंत्र दिवस के दिन एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है जिसमें विधायक एक बच्चे के साथ हाथ में माइक लेकर देशभक्ति गीत गाती नजर आ रही है बगल में उनके पति अशोक महतो खड़े हैं। विधायक का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग विधायक की सराहना कर रहे हैं।