कैलारस: चनौटी में खेत की मुड्डी उखाड़ने पर दो पक्षों में झगड़ा, एक दर्जन से अधिक घायल, कैलारस पुलिस ने 15 पर मामला दर्ज किया
कैलारस थाना के ग्राम चनौटी में खेत की मुड्डी उखाड़ने पर दो पक्षो में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनो पक्ष के एक दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हुए। वही 15 लोगो पर कैलारस थाना पुलिस ने मारपीट की धाराओ में मामला दर्ज किया। जिसमे एक पक्ष से फरियादी सत्यपाल धाकड़ दूसरे पक्ष से मुनेश धाकड़ है। मामला 13 अक्टूबर की रात का है,14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे मीडिया को जानकारी दी।