धौलपुर: कोर्ट परिसर के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
नई कोर्ट कैंपस के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर नंबर-4 में एक बार फिर चोरों ने धावा बोला। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के लगभग एक दर्जन फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इनमें से कई फ्लैट किरायेदारों के बताए जा रहे हैं, जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। चोरी की यह घटना देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरों की