पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, खाना खाकर वॉक पर निकला था युवक, अगले दिन मिली लाश
Purnea East, Purnia | May 25, 2026
पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद स्थित पूर्णिया-बनमनखी रेलखंड पर एक 19 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुपौल जिले के छातापुर निवासी सम्मत उरांव (19) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, सम्मत पिछले तीन महीने से हुसैनाबाद में अपनी बहन मंजू कजूर के