मरवाही: दानीकुंडी में सड़क किनारे स्थित सागौन के घने जंगल में आग, वन्य जीवों को खतरा
दरअसल मामला मरवाही वन मंडल के दानीकुंडी का है जहाँ सड़क किनारे स्थित सागौन के घने जंगल में आग लग गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्लांटेशन के भीतर बड़ी संख्या में चीतल और भालू जैसे वन्य जीव रहते हैं। आग की तपिश और धुएं ने इन बेजुबानों को उनके अपने घर से बेघर कर दिया है। अपनी जान बचाने के लिए ये वन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य सड़को ओर रुख करते हैं।