दनियावां: डबल मर्डर के आरोपी ने पुलिस का इस्तेहार देखकर न्यायालय में किया सरेंडर
Daniawan, Patna | Apr 19, 2025 दनियावां। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सरथुआ ग्रामीण पथ पर तीन महीना पहले हुई डबल मर्डर केस के फरार आरोपी ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाला फरार आरोपी नगरनौसा थाना क्षेत्र के सकलपुरा गांव निवासी गोलु कुमार है। विदित हो कि एक सप्ताह पहले ही शाहजहांपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इसके घर पर इश्तेहार चिपकाया था।