आगर: दीपावली महोत्सव के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में महिलाओं ने गोबर के गोवर्धन बनाकर की पूजा-अर्चना
आगर जिले के ग्रामीण अंचलों में दीपावली महोत्सव के अंतर्गत पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह 10 बजे से ही महिलाओं ने अपने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गायों को सजाया गया और उन्हें चारा व मिठाई खिलाकर पूजा किया गया।