खागा: थरियांव में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारकर खंदक में पलटी, चार लोग घायल, नजदीकी अस्पताल में भर्ती
Khaga, Fatehpur | Apr 20, 2026 फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार का टायर फटने से बाइक से टकराकर खंदक में जा पलटी, कार में सवार तीन लोग और बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि इस मामले में थरियांव पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना तीन लोग घायल है।