शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लालगंज के कॉमर्स कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी कर ली गयी है। लालगंज से भाजपा प्रत्यासी संजय कुमार सिंह के समर्थन में योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर पंडाल और मंच तैयार हो चुका है। वही हेलीपैड का भी निर्माण किया जा रहा है।