बाैंसी थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार करीब 10 बजे रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंस्पेक्टर कृष्ण नंदन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राज रतन ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर थाना परिसर में एम के पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच बैलून दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।