राजातालाब: मोहनसराय हाईवे पर कंटेनर की चपेट में आए PWD कर्मी की हुई मौत
मोहनसराय हाईवे पर कंटेनर की चपेट में आए पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखरी क्षेत्र के छितौनी कोट गांव के राजभर बस्ती निवासी नंदलाल राजभर उर्फ संजय (35) के रूप में हुई है।