विदिशा नगर: विदिशा रेलवे यार्ड में ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई पहचान, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम
शहर के रेलवे यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से मृत मिले युवक की पहचान तलैया मोहल्ला निवासी अंकुर ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद जीआरपी ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया था। सोमवार सुबह 11 बजे परिजनों के पहुंचने पर युवक की शिनाख्त हुई, जिसके बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।