बड़हरिया: परमा मोड़ के समीप बेल्डिंग दुकान का ताला काटकर चोरों ने की चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज
Barharia, Siwan | May 12, 2024 बड़हरिया तरवारा मुख्यमार्ग के परमा मोड़ के समीप एक वेल्डिंग दुकान में शनिवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला काटकर ग्रेडर मशीन, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन समेत अन्य सामान की चोरी कर ली है। वहीं भलुआ गांव निवासी दूकान मालिक अवधेश शर्मा ने बड़हरिया थाने में रविवार को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है ।