बड़हरिया: बड़हरिया सेंट्रल बैंक के समीप बच्चों का आइक्यू लेवल बढ़ाने के लिए बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण
Barharia, Siwan | May 12, 2024 बड़हरिया प्रखंड के जामो रोड स्थित सेंट्रल बैंक के समीप रविवार को फोकस एजुकेशन ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षिका प्रियंका कुमारी, डॉ आशीष कुमार की अध्यक्षता में कक्षा 1 से लेकर 10 तक के बच्चों का आइक्यु लेवल बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बच्चों के आंखों पर पट्टी बांधकर किसी भी चीज को देखने पढ़ने की क्षमता को विकसित करने समेत आदि का प्रशिक्षण दिया गया।