बड़हरिया: लकड़ी पंचायत के विभिन्न गांव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कर्मियों ने मतदाताओं को दिलाई शपथ
25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी पंचायत के विभिन्न गांव में बीडीओ प्रणव कुमार गिरी की अध्यक्षता में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कर्मियों द्वारा मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सेक्टर पदाधिकारी रवि प्रकाश पाठक , सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, पूनम कुमारी, मनोज कुमार मेहता समेत आदि मतदाता उपस्थित थे।