सांगानेर: जयपुर में मध्य रात्रि 1:25 मिनट पर शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन, कल मनाई जाएगी धूलंडी, ज्योतिषाचार्य ने बताया मुहूर्त
छोटी काशी जयपुर में होली का पर्व धार्मिक मान्यताओं और शुभ मुहूर्त के अनुसार मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर होलिका दहन 2 मार्च सोमवार की मध्य रात्रि 1.25 बजे किया जाएगा, जबकि रंगों की धुलंडी मंगलवार 3 मार्च को मनाई जाएगी। वही ज्योतिषाचार्य श्रीराम कुटिया के पंडित महेश शास्त्री ने बताया कि शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा।