बदायूं: चाचीपुर गांव में छोटा हाथी गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मारी, दोनों घायल
Budaun, Budaun | Apr 23, 2026 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के चाचीपुर गांव में छोटा हाथी गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी टक्कर मार दी। जिसमें पति अरविंद पुत्र निरंजन सिंह व उसकी पत्नी कविता निवासी अफजलपुर गांव थाना धनारी जनपद संभल घायल हो गए। पति पत्नी सैफपुर गांव दावत खाने जा रहे थे। फिलहाल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।