रामपुर मनिहारन: गांव घसोती में आम के पेड़ पर लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में फैली सनसनी
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घसौती में 26 जनवरी को शाम 5 बजे एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान गुरदास पुत्र सुखपाल, निवासी गांव घसौती के रूप में हुई है