नरसिंहगढ़: नरसिंहगढ़ के बीच बाजार में दो सांडों का कोहराम, बाइक सवारों को बदलना पड़ा रास्ता, पहले एक बुजुर्ग की ले ली थी जान
नरसिंहगढ़ के बाजार में नगर परिषद के पास बीच रोड पर दो सांडों ने लड़ाई करते हुए कोहराम मचा दिया ।रोड पर सांडों की लड़ाई देखकर बाइक सवार लोग अपना रास्ता बदल कर दूसरे रास्ते से जाते दिखे। रविवार को शाम 4:00 बजे वीडियो सामने आया है सांडों की लड़ाई अब जान लेवा हो सकती है पहले भी एक बुजुर्ग की सांड की लड़ाई के दौरान मौत हो गई थी।