उज्जैन शहर: नारायणा धाम मंदिर में लगातार हो रही चोरी को लेकर ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, की कार्रवाई की मांग
उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील में 5 हजार वर्ष पुराना विश्व प्रसिद्ध कृष्ण सुदामा मित्रता स्थली के नाम से मंदिर में लगातार हो रही चोरी को लेकर ग्रामीण जनों ने आक्रोशित होकर महिदपुर अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही चोरों को पकड़ने की मांग की।