गुण्डरदेही: ग्राम परसदा (डंगनिया) में भक्त माता कर्मा जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
ग्राम परसदा (डंगनिया) में ग्रामीण साहू समाज के तत्वावधान में भक्त माता कर्मा जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर माता कर्मा जी की प्रतिमा भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कलश यात्रा, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मान. श्री जसवंत सिन्हा जी (समाजसेवी, छाया विधायक एवं मंडलेश्वर – सिन्हा समाज अर्जुन्दा) उपस्थित रहे।