पूरनपुर: कोतवाली में ईद-उल-अजहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने दिए निर्देश
पूरनपुर। आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम, सीओ, कोतवाल, नगर पालिका ईओ सहित मुस्लिम समाज के धर्मगुरु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।अधिकारियों ने लोगों से परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने, खुले स्थानों पर कुर्बानी न करने तथा साफ-सफाई रखे।