खरगोन जिले में महाराष्ट्र के जलगांव से शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। बीस्टन थाना क्षेत्र के गलतार के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिपल्या बावड़ी निवासी पूजा पिता रतन (15) और सुनीता पिता गोरेलाल (12) की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।