सोहागपुर: सरकार पेट्रोल पंप के पास हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया
नगर के सरकार पेट्रोल पंप के पास रविवार को हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार की दोपहर 2 बजे लगभग किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक एकता, धर्म जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना बताया गया।