खरगोन में रफ्तार का कहर एक बार फिर मातम लेकर आया है। जैतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा निवासी 54 वर्षीय ओमप्रकाश पिता रतन की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश का 21 मार्च को उनके गांव के पास ही एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।