बिसौली: डरेला-नूरनगर कोड़िया गांव के पास बीते दिनों हुई तेज बारिश और हवाओं से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल से हादसे का खतरा
डरेला और नूरनगर कोड़िया गांव के पास आसफपुर-चंदौसी मार्ग पर बीते कुछ दिनों पहले आई तेज बारिश और आंधी के चलते एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। पोल के क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत तार सड़क के ऊपर झूल रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार अनहोनी की आशंका बनी हुई है।