विभूतिपुर: विभूतिपुर के चकहबीब में महादलित व्यक्ति पर हमला, चार घायल, एक की हालत गंभीर
चकहबीब में महादलित समुदाय के लोगों के साथ कतिपय लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। स्वजनों ने आनन-फानन में जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती करवाया। इसकी पुष्टि करते हुए आन ड्यूटी चिकित्सक आर्या ने बताया कि जख्मी लोगों में गांव के हीं सुरेन्द्र राम की पुत्री खुशी कुमारी व रागिनी कुमारी, सुखदेव राम के पुत्र संतोष कुमार और राम सकल राम।