पन्ना: "टाइगर के हमले से सहमे ग्रामीण, क्षेत्र भर में दहशत का माहौल"
"घर के पास से बकरी उठा ले गया टाइगर
Panna, Panna | Jun 3, 2026 अकोला। पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे अकोला क्षेत्र में टाइगर की गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह के समय एक टाइगर गांव में पहुंच गया और घर के समीप बंधी बकरी को उठाकर जंगल की ओर ले गया, जहां उसका शिकार कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।